योगमयी बनाये जीवनशैली, कोरोना को दे मात
रामपुर 21 जून 2020, आज छटवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस बार कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए सार्वजनिक आयोजन नहीं हुए। लोगों ने अपने घर मे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुबह सात बजे से एक साथ योग किया। कोरोना से जीतने के लिए हार्ड इम्युनिटी ही एक मात्र विकल्प है। और योग इसमें अधिक सहायक है। प्राणायाम सहित कई योगासन शरीर के रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते है लेकिन इसके लिए जरूरी है नियमित योग करते रहना। सीआरपीएफ के सभी अधिकारियों और जवानों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योग किया।
डा० कुलदीप ने कहा कि यहां एक ऐसी ही खास योग मुद्रा उत्तानासन के बारे में बताया जा रहा है, जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सक्रिय रूप से मदद मिल सकती है। इस पर वैज्ञानिकों के रिसर्च भी मौजूद हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि इस योग को करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। इस योगासन को करने से पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक तरह से होता है। इसका सकारात्मक प्रभाव इम्यून सेल्स पर पड़ता है। इस कारण उत्तानासन योगासन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में लाभदायक माना जाता है।
कोरोना से संक्रमित लोगों को सोने से ठीक पहले यह आसन करायस गया है।

- सबसे पहले किसी समतल स्थान पर योग मैट बिछा लें।
- अब इस पर खड़े हो जाएं और पैरों के बीच में एक फीट की दूरी रखें।
- अब अपने पैरों को सीधा रखें और एक गहरी सांस लेते हुए हाथों को नीचे की ओर ले आएं।
- ध्यान रहे कि आपके पैर घुटने से न मुड़ें।
- इसी अवस्था को बरकरार रखते हुए अपने हाथों से पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें।
- जब आप यहां तक की प्रक्रिया को अच्छे से करने लगें तो उसके बाद अपने हाथों को पीछे की ओर (चित्रानुसार) ले जाएं।
- अब एड़ी के ऊपरी हिस्से को (चित्रानुसार) पकड़ने की कोशिश करें।
- थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहें और फिर वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
- अब इसी चक्र को तीन-चार बार दोहराएं।



योग न केवल स्वस्थ रखता है‚ रोगी काया को स्वस्थ भी करता है। साथ ही मानसिक विकास और शांति भी देता है। योग हमें सामाज और प्राकृतिक से जोडता है। आज योग ने जीवनशैली को काफी सकारात्मकता प्रदान की है। जाे लोग योग से अभी तक नहीं जुडे है मै उनसे अपील करना चाहूंगा कि एक बार योग का अनुभव जरूर कीजिये तभी जीवन के लिए इसकी महत्ता समझ में आयेगी।
कमल किशोर बिष्ट‚ उप कमांडेंट‚ सीआरपीएफ‚ रामपुर।