
|
|
यूपी के रामपुर में आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा में इतनी हिम्मत नही थी के वो हमें हरा दे वो तो हम धोखे से हार गए वो भी ऐसा धोखा जो हम समझ नही पाए थे, ओर जब से हम लोगो ने समझ लिया है तो हम लोगो ने मुख्यमंत्री को भी हरा दिया
उत्तराखंड का सपा कार्यकर्ता सम्मेलन रामपुर में हुआ दो दिन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर पहुंचे और उनके सम्मान में होटल आर्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया लोकसभा चुनाव की तैयारी के।लिए सपा संगठन को मजबूत कर रही है इसी सम्बन्ध में उत्तराखंड का प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया है उत्तराखंड के सभी जनपदों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रुद्रपुर बुलाये गये थे अखिलेश यादव ने मच से सब को सम्बोधित किया और 2019 के चुनाव में मेहनत से काम करने को कहा
वहीँ अखिलेश ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए मंच से कहा कि भाजपा के लोगो ने अपने घोषणा पत्र में लिखा था कि हम भी लेपटॉप बाटेंगे, लेकिन वो आज तक एक भी लेपटॉप नही बाट पाए है, ओर यही नही जैसे ही उत्तर प्रदेश में सरकार बनी भाजपा की तो मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबसे ज़्यादा पुलिस में भर्ती करंगे 17 महीने गुज़र गए अभी तक पुलिस भर्ती का कोई अता पता नही है। लेकिन हम कहना चाहते कि सब से ज़्यादा पुलिस में भर्ती की गई है तो वो समाजवादी पार्टी की सरकार में ओर हमारे कार्यकाल में 70 हज़ार पुलिस भर्ती की गई ।
वहीँ अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग समझाने में आगे है और भाजपा लोगो को बहकाने में आगे है।
वहीँ अखिलेश ने गठबंधन पर कहा कि भाजपा ने कहा था कि बताओ समाजवादी लोग किस से गठबंधन कर रहे है समाजवादी लोग किन दलों को जानते है। समाजवादी लोग उनका साथ ले रहे है जो बिल्कुल ज़ीरो है । बताओ ज़ीरो वाली पार्टियों से समाजवादी पार्टी गठबंधन कर रही है। एक तरफ देश ज़ीरो तो दूरी तरफ ज़ीरो वाली पार्टियों से गठबंधन कर रही है। हम ने उनसे कहा कि देखो हम समाजवादी लोग है हम जानते है कि जीरो कहा लगाना है। कैराना भी जीत ली हमने ज़ीरो से।।
वहीँ अखिलेश ने कहा कि कालाधन कुछ नही होता लेनदेन काला होता है।