वाहनों को सही से चलाने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान
आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व यह सिलोगन उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ज़िले के थानों कोतवाली व चौकियों में आपको लिखा ज़रूर मिलेगा। पर इस सिलोगन के कसौटी पर पुलिस कितना खरा उतरती है यह शायद ही किसी ने अभी तक देखा होगा।
आज सुरक्षा के लिहाज से रामपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व सावधानी से वाहन चलाने के लिए लोगो को जागरूक किया और उन्हें वाहन चलाने के सही तरीके भी सिखाये। वही रामपुर पुलिस को इस यातायात जागरूकता अभियान के दौरान कुछ ऐसे लोग भी मिले जो मान्यो की धौस दिखाते रहे। उनके पास किसी भी तरह का ड्राइविंग लासेन्स व वाहन के कागज़ नही मिले तो उनके वाहन को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में यातायात जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के अम्बेडकर पार्क के पास एसपी रामपुर विपिन टाडा ने अपने दल बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया जिसमे चार पहिया व 2 पहिया वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही यातायात नियमो पालन कैसे करे इस के बारे में भी चालको को जागरूक किया गया। ज़्यादातर चार पहिया वाहन के ड्राइवर बिना सीटबेल्ट के ही वाहन चलाते मिले ओर दो पहिया वाहन के चालक बिना हेलमेट व तीन सावरिया के साथ चलते मिले पुलिस ने उन्हें भी खुद की सुरक्षा व यातायात नियमो के बारे में जानकारी दी। पुलिस के इस कार्य को देख लोगो मे पुलिस की अच्छी छवि बन रही है।
वहीँ कोतवाली इस्पेक्टर ब्रिज किशोर ने बताया कि आज श्री मान डीजीपी महोदय के आदेशो अनुसार एसपी सर् के नेतृत्व में यातायात जागरूकता अभियान के तहत चेकिंग की गई जिसमे बिना सीटबेल्ट लगी चार पहिया वाहन बिना हेल्मेट के दो पहिया वाहन तीन सवारी जैसे लोगो को देखा गया जिसमें। जिसमे 60 चालान किये गए 10 हज़ार रुपये चालान वसूल किया गया। और तीन वाहन सीज किये गए।
वहीँ जनता की सुरक्षा के तहत उन्हें जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि वाहन नियंत्रण गति से ही चलाये ओर अपनी साइट से ही चले कभी रोंग साइट वाहन न चलाये। ओर सीटबेल्ट ओर हेलमेट का प्रयोग करे। जिससे आपकी सुरक्षित रहेंगे। और लोग भी।