MyCityNews24
  • National
  • Rampur
  • World
  • Health
  • Politics
SUBSCRIBE
No Result
View All Result
  • National
  • Rampur
  • World
  • Health
  • Politics
No Result
View All Result
MyCityNews24
No Result
View All Result

अटल जी को भागवत-राहुल ने दी श्रद्धांजलि अंत्येष्टि से पहले भाजपा मुख्यालय ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर…

by admin
August 17, 2018
8 min read
Share on FacebookShare on Twitter

राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मृति स्थल के नजदीक दोपहर 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा

  • अटलजी ने गुरुवार शाम05 बजे एम्स में अंतिम सांस ली
  • 60 दिन तक वेंटीलेटर पर रहे पूर्व प्रधानमंत्री
  • अटलजी के निधन पर 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणाभारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी (93) की पार्थिव देह को सेना की विशेष गाड़ी से भाजपा मुख्यालय ले जाया जा रहा है। तीनों सेनाओं की एक संयुक्त टुकड़ी उनके साथ चल रही है। इससे पहले, उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार शाम को एम्स से अंतिम दर्शन के लिए कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया था। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार सुबह श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेता कल शाम से अब तक श्रद्धांजलि देने पहुंचे। भाजपा मुख्यालय से दोपहर 1 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो राजघाट स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक जाएगी।

    वाजपेयी की अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग (डीडीयू) से होते हुए आईटीओ और वहां से राजघाट के पीछे स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर पहुंचेगी। भाजपा मुख्यालय से यहां तक की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है। दोपहर 4 बजे अटलजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई। शुक्रवार को देश के 12 राज्यों ने राजकीय शोक और अवकाश की घोषणा की। इनमें दिल्ली, उत्तरप्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पंजाब, बिहार, झारखंड, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में सरकारी कार्यालय, स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रखा गया है। दिल्ली में व्यापारियों ने भी सभी बाजार बंद रखने का फैसला किया है। अटलजी ने गुरुवार शाम 5.05 बजे एम्स में अंतिम सांस ली थी। वे नौ साल से बीमार थे और 67 दिन से एम्स में भर्ती थे।

    राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर ही बनेगा अटल जी का स्मारक:यमुना किनारे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर डेढ़ एकड़ जमीन पर अटल बिहारी वाजपेयी का समाधि स्थल बनाया जाएगा। यूपीए सरकार ने नदी के किनारे समाधि स्थल बनाने पर रोक लगा दी थी, लेकिन मोदी सरकार ने इस फैसले को पलटते हुए वहां समाधि स्थल बनाने का फैसला लिया है। इस संबंध में मोदी सरकार जल्द अध्यादेश ला सकती है।

    अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, ब्रिटेन और बांग्लादेश ने दुख जताया:पाकिस्तान तहरीक–इंसाफ के नेता और प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के एक बड़े व्यक्तित्व थे। भारत–पाक संबंधों में सुधार के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। चीन के राजदूत लुयो झाओहुई ने ट्वीट किया– “अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से गहरा दुख पहुंचा है।” भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में अमेरिका के साथ मजबूत रिश्तों पर जोर दिया।” ब्रिटेन और जापान के राजदूत ने कहा कि वे वैश्विक नेताओं में से एक थे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश के लोगों में भी अटल बिहारी वाजपेयी काफी लोकप्रिय थे। 

    मोदी ने कहा– पिता का साया उठ गया: नरेंद्र मोदी ने अटलजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना सिर से पिता का साया उठने जैसा है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट में कहा- ‘‘मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटलजी हमारे बीच नहीं रहे। यह मेरे लिए निजी क्षति है। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।’’

Tags: Mycity News24mycitynews 24mycitynews24rudrapur news

Related Posts

नशा मुक्त परिवार के निर्माण का लिया संकल्प
City

नशा मुक्त परिवार के निर्माण का लिया संकल्प

December 26, 2020

मुरादाबाद, 26 दिसंबर 2020 नशा किसी भी प्रकार का हो परिवार‚ घरवार और जीवन को नरकीय बना देता है। यह...

टीबी के साथ नशे की लत से भी दिलाएंगे छुटकारा
India

टीबी के साथ नशे की लत से भी दिलाएंगे छुटकारा

December 19, 2020

नशा मुक्ति की काउन्सलिंग करते डा० कुलदीप एवं डा० मुस्कान मुरादाबाद, 18 दिसम्बर 2020 कोरोना कॉल...

गृह आधारित नवजात शिशु की देखभाल को बेहतर बनायें  सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी
City

दो गज की दूरी, मास्क और परिवार नियोजन है जरूर

October 2, 2020

रामपुर‚ 02 अक्टूबर 2020। स्वास्थ्य विभाग की अपील पर आयुर्जीवनम् सेवा समिति आशाओं‚ आगनवाडी कार्यकर्ता और जनपद के 35 हैल्थ...

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में प्रारंभ हुई अंतरा और छाया की सुविधा
City

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में प्रारंभ हुई अंतरा और छाया की सुविधा

October 2, 2020

रामपुर‚ 29 सितंबर 2020। परिवार नियोजन का अस्थाई साधन तैमासिक अंतरा इंजेक्शन और साप्ताहिक गोली छाया की सुविधा हेल्थ एंड...

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Learn more

Recent Stories

  • नवाब की 30 अरब की सम्पत्ति का बटवारा
  • प्रियंका गाँधी म्रतक किसान नवरीत सिंह के परिवार से मिली

Browse More

  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Follow Us

Facebook Twitter Instagram
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • National
  • Rampur
  • World
  • Health
  • Politics