यूपी के रामपुर में , पैगंबरे इस्लाम हजरत इब्राहीम द्वारा दी गई कुर्बानी की याद पर ईदुज्जुहा का पर्व विशेष नमाज अदा कर मेल-मिलाप व भाई चारे के साथ मनाया गया। रामपुर के ईदगाह में शहर काज़ी खुशनूद मियां ने अदा कराई ईद-उल-अज़हा की नमाज़,पूर्व कैबिनेट मंत्री मौहम्मद आज़म खान सहित हज़ारों की तादाद में लोगों ने अदा की ईद की नमाज़,चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात,ईद की नमाज़ शांति पूर्वक सम्पन्न। बच्चो ओर बड़ो ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद साथ ही मुल्क की सलामती, भाईचारे की दुआएं भी की गई। बाद में अल्लाह की राह पर कुर्बानी का दौर शुरू हुआ। घरों में सेवइयां सहित अन्य पकवान बने और देर रात तक एक-दूसरे के यहां जाकर बधाईयां देने का सिलसिला चलता रहा।

-रामपुर में ईद उल अज़हा के पर्व को लेकर मुस्लिम इलाकों में एक दिन पहले से ही चहलकदमी शुरू हो गई थी। बुधवार को सभी इस्लामी लिबास में ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचकर बकरीद की विशेष नमाज अदा की। ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाजियों ने अल्लाह ताला से मुल्क की सलामती, शांति व सद्भाव की दुआएं मांगी। इसके अलावा रामपुर की जामा मस्जिद में भी नमाज़ अदा की गई। वहीँ शांति व सद्भाव बना रहे इसके लिए प्रशासन ने ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। नमाज के बाद बड़ी संख्या में हिंदू भाईयो ने ईदगाह पहुंचकर गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से जुटा रहा।बकरीद पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारा की मिसाल एक बार फिर गहराती दिखाई पड़ी।ऐसी मान्यता है कि हैसियत के अनुसार ईद और बकरीद में गरीबों को जकात बांटनी चाहिए। तभी तो नमाज के बाद सभी ने गरीबों को पैसा, अन्न आदि वितरित किया।