https://youtu.be/P2LoCXuq2aY
हम में से हर कोई एक सुरक्षित जगह में रहना और जाना पसंद करता है, लेकिन विश्व में कुछ ऐसे भी स्थान हैं, जहां इंसान के जीवन के लिए बहुत अधिक खतरा है। इनमे से कुछ खतरनाक स्थानों में आज भी लोगों को जाने की मनाही है। इन जगहों में से कुछ स्थानों पर तो ऐसे खतरे हैं, कि स्थिति अगर थोड़ा सा भी बदल जाए तो लाखों लोग मौत के मुंह में जा सकते हैं। कुछ स्थान तो ऐसे हैं, यदि कोई मनुष्य वहां जाए तो उसके बचकर वापस आने की संभावना बहुत कम ही रहती है। आज हम आपको धरती के कुछ ऐसे ही खतरनाक स्थानों के बारे में बताएँगे।
खूनी पोखर – जापान (Bloody Pond – Japan) :-
यह जापान के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। इस पोखर में तैरना मना है क्योंकि इसक तापमान 194 फैरेनहाइट रहता है। झील में लोहे और नमक की मात्रा काफी होती है और इसका पानी खूनी लाल रंग का होता है। पानी की सतह से भाप वाष्पित होती रहती है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह नर्क का द्वार हो।
किवु लेक (Lake Kivu) :
अफ्रीका महाद्वीप के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो (Democratic Republic of the Congo) और रवांडा (Rwanda) की सीमा के बीच में यह झील स्थित है। इसके गहरे पानी के नीचे मीथेन गैस छिपी हुई है। अगर इस जहरीली गैस से बने मौत के बादल सतह के ऊपर आ जाए तो इस क्षेत्र में बसे 20 लाख लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।
माउंट मेरापी वोल्केनो (Mount Merapi Volcano) :
माउंट मेरापी एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो मध्य जावा और इंडोनेशिया के योग्याकार्ता की सीमा पर स्थित है। इंडोनेशिया का यह सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है और 1548 से यह लगातार सक्रिय है। जब इसमें विस्फोट नहीं होता है, तब भी इससे बहुत मात्रा में धुंआ निकलता रहता है और यह आसमान में 2 मील की ऊंचाई तक दिखाई देता है। इसके आसपास 4 मील से भी कम दूरी में लगभग 200,000 लोग रहते हैं। यदि इस ज्वालामुखी ने कभी अचानक बड़ा रूप धारण कर लिया तो भारी तबाही मचा देगा।
राम्री द्वीप (Ramree Island) :
यह द्वीप बर्मा के नजदीक स्थित है। इस द्वीप को गिनीज ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में इस बात के लिए जगह मिली है, कि यहां के खतरनाक जानवरों ने सबसे अधिक लोगों को नुकसान पहुंचाया है। इस द्वीप में खारे पानी कि कई झीलें हैं और ये खतरनाक मगरमच्छों (Crocodiles) से भरी हुई हैं।